Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गुरु पूर्णिमा पर निकली भव्य पालकी शोभायात्रा, भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा पकवलिया

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान/दारौंदा (पकवलिया): श्रद्धेय गुरुदेव डॉ. चन्द्र भानु सतपथी जी की प्रेरणा से श्री गुरु भागवत घर, पकवलिया में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई श्री गुरु भागवत पालकी शोभायात्रा में पकवलिया समेत आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में दिनभर आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु-पूजन एवं श्री गुरु भागवत के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन और सामूहिक गायन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु-तत्त्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पालकी शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति-गीत गाते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते रहे। समापन पर महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने बताया कि 6 दिसंबर 2022 को श्रद्धेय डॉ. चन्द्र भानु सतपथी जी ने श्री गुरु भागवत घर का विधिवत उद्घाटन किया था। उसी अवसर पर नीम के पवित्र वृक्ष का रोपण भी किया गया था। उद्घाटन समारोह में सांसद मनोज तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही थी और उनके भजन-गायन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। उस ऐतिहासिक कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की थी।

श्री गुरु भागवत घर आज धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां प्रतिदिन श्री गुरु भागवत का पाठ तथा प्रत्येक रविवार को सामूहिक गायन और विचार-चर्चा का आयोजन होता है। रामनवमी, गुरु पूर्णिमा और स्थापना दिवस जैसे अवसरों पर नियमित रूप से भव्य पालकी शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं।

संस्थान से लगभग 50 बच्चे नियमित रूप से जुड़े हैं, जो ‘श्री गुरु भागवत’ में निबद्ध माता-पिता स्तवक का गायन करने के साथ संगीत का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भंडारा, शाल एवं कंबल वितरण तथा जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता जैसे सेवा कार्य भी निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

इसी सेवा और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री विक्रम कमल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा पकवलिया में ‘गुरुजी श्री सी.बी. सतपथी स्कूल’ की स्थापना का कार्य भी शुरू किया गया है। 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर विद्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ था। वर्ष 2028 से प्रस्तावित यह आधुनिक शिक्षण संस्थान क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा उपलब्ध कराएगा।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के सफल आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि श्री गुरु भागवत घर, पकवलिया केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायी केंद्र भी है। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता, अनुशासित व्यवस्था और सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के प्रमुख आध्यात्मिक आयोजनों में से एक बताया।