Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गोरखपुर में टोमेटो फीवर से 9 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

गोरखपुर: खोराबार क्षेत्र में टोमेटो फीवर जैसे लक्षणों के नौ मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है। प्रभावित बच्चों में बुखार और शरीर पर लाल चकत्ते पाए गए हैं। डॉक्टरों ने चिकनपॉक्स की आशंका जताते हुए नमूने जांच के लिए भेजे हैं। फिलहाल मरीजों को आराम करने और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है।

कुईं बाजार इलाके में दो दिन पहले पांच बच्चों को बुखार और लाल दाने की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने लक्षणों को टोमेटो फीवर जैसा बताते हुए परिवार को एहतियात बरतने और बच्चों को अलग रखने की सलाह दी। शनिवार को चार और बच्चों में ऐसे ही लक्षण दिखे। वहीं, नौवा अव्वल गांव में भी एक मासूम इस संक्रमण की चपेट में आया है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को एक सप्ताह से बुखार है और उनके शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल रहे हैं। दाने बड़े होने पर फफोले बन रहे हैं और कई बच्चों के मुंह में छाले भी हो गए हैं, जिसके कारण वे खाना-पीना छोड़ रहे हैं।

शनिवार को डॉ. विपिन मिश्र, डॉ. पंकज त्रिपाठी, उमेश सिंह, बृजेश कुमार, अवनीन्द्र तिवारी, निखिल सिंह और स्टाफ नर्स निशा ने प्रभावित बच्चों का उपचार किया। खोराबार के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओबैदुल हक ने बताया कि बच्चों की जांच कर परामर्श दिया गया है। वहीं, सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

टोमेटो फीवर क्या है ?

यह एक वायरल संक्रमण है जो खासतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। इसमें टमाटर जैसे लाल चकत्ते निकलते हैं। पीड़ित को तेज बुखार, शरीर दर्द, थकान और त्वचा में जलन होती है। आराम और तरल पदार्थों के सेवन से यह रोग ठीक हो जाता है।