Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गोवा अग्निकांड: 25 की मौत, लापरवाही पर सख्ती

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

आरपोरा: गोवा के उत्तरी इलाके आरपोरा के एक प्रसिद्ध नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में अब तक 25 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे एक बड़ी लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि नाइटक्लब में अग्नि सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन किया गया था। फायर सेफ्टी सिस्टम या तो काम नहीं कर रहा था या पूरी तरह अनुपस्थित था।

घटना से कुछ क्षण पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकंड में आग की लपटें पूरे परिसर में फैल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही अंदर मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। धुएं के कारण कई लोग बाहर का रास्ता नहीं ढूंढ पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, राज्य भर के बार, क्लब और सार्वजनिक स्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की सख्त जांच के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि मनोरंजन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कितनी जानलेवा साबित हो सकती है। अब देखना यह है कि जांच के बाद दोषियों पर कितनी सख्ती से कार्रवाई होती है।