Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गोविंदगंज : पैक्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह पर 20 हजार का इनाम

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |

गोविंदगंज थाना क्षेत्र के पैक्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह पर 20 हजार का इनाम घोषित, कुर्की की तैयारी

बाइक सवार से मारपीट का वीडियो वायरल, धान खरीद में धांधली का भी आरोप, पूर्व चुनाव रंजिश और जांच में असहयोग बनी हमले की वजह।

पूर्वी चंपारण: जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मुंडा पंचायत स्थित सलहा पैक्स के अध्यक्ष मुन्ना सिंह पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही, उन्हें न्यायालय में आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह घोषणा पैक्स अध्यक्ष द्वारा एक बाइक सवार के साथ मारपीट और पूर्व में धान अधिप्राप्ति में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद की गई है।

मारपीट और वीडियो वायरल

हाल ही में मुन्ना सिंह तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपनी चारपहिया वाहन से एक बाइक में ठोकर मारकर बाइक सवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पिटाई से घायल बाइक सवार की पहचान मुड़ा गांव के सुमित कुमार के रूप में हुई, जिनका इलाज अरेराज रेफरल अस्पताल में कराया गया।

प्राथमिकी दर्ज और पुरानी रंजिश

घायल सुमित कुमार ने पैक्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इस घटना का मुख्य कारण पूर्व में हुए पैक्स चुनाव की पुरानी रंजिश है। सुमित कुमार सिंह, जो झखरा गांव के निवासी हैं, ने पहले भी सलाहा पैक्स अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे।

धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी का आरोप

सुमित कुमार सिंह ने विकास आयुक्त को एक आवेदन देकर सलाहा पैक्स में वर्ष 2024-25 के दौरान भूमिहीन किसानों के नाम पर बिचौलियों के साथ मिलकर धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उनके अनुसार, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह ने धान बेचकर पैसे का इस्तेमाल अपने निजी कार्यों में किया है। सुमित कुमार ने अपने आवेदन में दावा किया था कि सलहा पैक्स गोदाम में पर्याप्त धान का भंडारण नहीं है और इसकी भौतिक सत्यापन के साथ-साथ किसानों के दस्तावेजों की जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

जांच में सहयोग न करने पर बीडीओ की रिपोर्ट

विकास आयुक्त ने इस मामले की जांच के लिए गोविंदगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया था। बीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि पैक्स अध्यक्ष ने मनमानी की और जांच में सहयोग नहीं किया। इसी से आक्रोशित होकर पैक्स अध्यक्ष ने कथित तौर पर सुमित कुमार पर हमला किया।

पुलिस की कार्रवाई और तनाव की स्थिति

पीड़ित सुमित अपनी बाइक से गोविंदगंज की तरफ जा रहे थे, तभी पैक्स अध्यक्ष ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी और अपने भाई के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। परिजनों ने घायल सुमित का इलाज अस्पताल में कराया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पैक्स अध्यक्ष पर 20 हजार का ईनाम। सरेंडर या कुर्की। चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों को कानून के हथौड़ा का सामना करना पड़ेगा।