Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ग्रेटर नोएडा में 80 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

स्टेट डेस्क - प्रीति पायल 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण और भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई भनौता गांव के अधिसूचित क्षेत्र में की गई, जहां लगभग 40 हजार वर्गमीटर जमीन पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण किए जा रहे थे। प्राधिकरण की टीम बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार भूमाफिया इस जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी में थे और लोगों को प्लॉट बेचकर ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान कई अवैध ढांचों को तोड़ा गया और पूरी जमीन को दोबारा प्राधिकरण के कब्जे में लिया गया। 

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि भनौता गांव के खसरा संख्या 132, 133, 135 और आसपास की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। यह पूरी भूमि पहले से अधिसूचित और प्राधिकरण के अधीन है। करीब दो घंटे तक चले इस ध्वस्तीकरण अभियान में सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की टीम मौजूद रही ताकि किसी प्रकार का विरोध या अव्यवस्था न हो।

कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्रों में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। एसीईओ सुमित यादव ने आम लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता की पूरी जानकारी प्राधिकरण के भूलेख विभाग से अवश्य प्राप्त करें, ताकि अवैध कॉलोनियों के जाल में फंसने से बचा जा सके।