Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चंपारण में अपराधियों पर इकोनॉमिक स्ट्राइक: डीआईजी

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

हरकिशोर राय का फरमान 'जेल भी जाएंगे और संपत्ति भी होगी कुर्क'। जन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई और पुलिस के प्रति विश्वास बहाली पर दिया विशेष जोर।

पूर्वी चंपारण: चंपारण परिक्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने और अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ पैदा करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक हरकिशोर राय ने कड़ा रुख अपना लिया है। गुरुवार को मोतिहारी के छतौनी थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी ने स्पष्ट कर दिया कि अब अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ केवल गिरफ्तारी तक पुलिस सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके द्वारा अपराध से अर्जित की गई काली कमाई और चल-अचल संपत्ति को भी कुर्क (ज़ब्त) किया जाएगा। डीआईजी के इस सख्त तेवर से जिले के भू-माफियाओं और शराब तस्करों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

भू-माफिया और शराब तस्करों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना स्तर पर लंबित मामलों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को 'एक्शन मोड' में आने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, रंगदारी और तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों की संपत्ति को चिन्हित कर ज़ब्त करने की प्रक्रिया तेज की जाए। विशेष रूप से भू-माफिया और शराब माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है। डीआईजी ने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराधियों के लिए चंपारण में अब कोई सुरक्षित जगह नहीं बचेगी।

केसों के त्वरित निष्पादन और पुलिसिंग में सुधार पर जोर

डीआईजी ने वर्षों से लंबित पड़े कांडों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि आम जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े। डीआईजी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त गाज गिर सकती है। उनका मुख्य उद्देश्य पुलिस के 'इकबाल' को बुलंद करना और जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे कई आला अधिकारी

छतौनी थाने की सुरक्षा व्यवस्था और महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच के दौरान डीआईजी के साथ जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार, छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान, मुफस्सिल अंचल निरीक्षक सुरेश कुमार और अनिल कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। इस निरीक्षण के बाद पूरे जिले में पुलिस की गश्त और सक्रियता बढ़ा दी गई है, जिससे अपराधियों के बीच बेचैनी साफ देखी जा रही है।