Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चलती एंबुलेंस में लगी आग, मरीज समेत पांच का रेस्क्यू

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

पटना, 24 जनवरी। पटना के अटल पथ पर शनिवार को मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और मरीज को स्ट्रेचर सहित बाहर निकाल लिया गया।

इसके बाद मरीज के साथ मौजूद चार अटेंडर्स को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग पानी लेकर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मरीज को पीएमसीएच भेजा गया। हादसे के कारण अटल पथ पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एंबुलेंस में आग लगने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है।

अचानक लगी आग से एंबुलेंस की सीटें पूरी तरह जल गईं और पीछे के हिस्से के इंटीरियर को नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय वाहन की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे से अधिक थी और आग लगने के बाद एंबुलेंस लगभग 25 मीटर तक जलती हुई आगे बढ़ी। तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिसमें करीब 27 मिनट लगे।

एंबुलेंस में सवार अमरजीत कुमार ने बताया कि उनके दादा राजदेव राम लंबे समय से पेट की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें कंकड़बाग स्थित श्री साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया था और वहां से वापस पीएमसीएच ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि वह और ड्राइवर आगे की सीट पर बैठे थे, जबकि पीछे दो महिलाएं और उनका साला मौजूद था। आग लगते ही वह और ड्राइवर तुरंत बाहर निकले और पीछे का गेट खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। फ्लाईओवर के नीचे से लोग बाल्टी और गैलन में पानी भरकर ऊपर फेंकने लगे, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली।

इसी बीच दूसरी ओर से गुजर रहे ट्रैफिक थानेदार ने सिपाहियों को तुरंत मौके पर भेजा। ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी से ही मरीज और उसके परिजनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अमरजीत कुमार ने बताया कि वे औरंगाबाद के बेला के निवासी हैं।

वहीं, अटल पथ के पास दुकान लगाने वाले एक युवक ने बताया कि जैसे ही एंबुलेंस में आग लगी, शोर मच गया और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। चालक द्वारा समय रहते गाड़ी रोक देना राहत भरा रहा। लोगों की मदद से वाहन का गेट खोला गया और अंदर मौजूद बुजुर्ग मरीज, जिसकी हालत गंभीर थी, को पहले बाहर निकाला गया। इसके बाद उसके साथ मौजूद चार परिजनों को सुरक्षित निकाला गया।