Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चीन दौरे से खाली हाथ लौटे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विदेशडेस्क,श्रेयांश पराशर l

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी हालिया चीन यात्रा समाप्त कर स्वदेश लौट आए हैं, लेकिन इस दौरे से कोई बड़ा कूटनीतिक परिणाम सामने नहीं आ सका। अमेरिकी प्रशासन को उम्मीद थी कि चीन की मध्यस्थता से ईरान से जुड़े बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध जैसे हालात को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, मगर दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई।

यात्रा के दौरान ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कई अहम विषयों पर चर्चा की। इनमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम, पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक व्यापार से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। हालांकि बातचीत के बाद जारी बयानों में केवल सामान्य सहमति की बातें सामने आईं और किसी नई रणनीति या संयुक्त पहल की घोषणा नहीं हुई।

स्वदेश लौटते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन ईरान संकट को समाप्त होते देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन दोनों इस बात पर सहमत हैं कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाने चाहिए। हालांकि ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका इस मामले में अपने फैसले स्वतंत्र रूप से लेने में सक्षम है और उसे किसी बाहरी सहायता की आवश्यकता नहीं है।

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन इस मुद्दे पर संतुलित भूमिका निभा रहा है, क्योंकि उसके ईरान के साथ आर्थिक और ऊर्जा संबंध भी मजबूत हैं। वहीं अमेरिका चाहता है कि चीन तेहरान पर दबाव बनाए। ट्रंप की यह यात्रा ऐसे समय हुई जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय किसी बड़े संघर्ष को रोकने के प्रयासों में जुटा हुआ है।