Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चीन-कनाडा व्यापार समझौते पर भड़का अमेरिका, 100% टैरिफ की धमकी

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कनाडा को चीन के साथ व्यापारिक समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कनाडा ने इस दिशा में कदम बढ़ाया, तो उस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि कनाडा और चीन के बीच हुआ यह व्यापार समझौता चीन के लिए अपने निर्यात को कनाडा के रास्ते अमेरिका तक पहुंचाने का माध्यम बन सकता है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि चीन कनाडा को पूरी तरह से निगल जाएगा और उसका सर्वनाश कर देगा। उनके अनुसार इससे कनाडा के कारोबार, सामाजिक संरचना और जीवनशैली को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।

हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बीजिंग का दौरा किया था, जहां एक प्रारंभिक व्यापार समझौते पर सहमति बनी। इस समझौते के तहत कनाडा में बिकने वाली चीनी इलेक्ट्रिक कारों पर टैरिफ में कमी की जाएगी, जबकि इसके बदले चीन ने कनाडा के कृषि उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ घटाने पर सहमति जताई है।

कनाडाई उत्पादों पर अत्यधिक टैरिफ लगाए जाने की स्थिति में अमेरिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसमें रक्षा उत्पादन से जुड़ी आपूर्ति प्रणालियां भी शामिल हैं, क्योंकि पारंपरिक रूप से दोनों देश एक-दूसरे के लिए पुर्जों और सहायक उपकरणों का निर्माण कर अपनी-अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूती देते रहे हैं।