Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चीनी मिलों के शुरू होने से रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे: मंत्री

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बनेगी सहकारी समिति
सकरी व रैयाम में गन्ना कॉम्पलेक्स का निर्माण प्रस्तावित

पटना। मधुबनी जिले के सकरी और दरभंगा के रैयाम में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने का रास्ता साफ हो चुका है। इन दोनों स्थानों पर अब सहकारी चीनी मिलों की स्थापना की जाएगी। इसको लेकर बिहार सरकार का सहकारिता विभाग तेजी से काम कर रहा है। सोमवार को सहकारिता विभाग द्वारा इन दोनों चीनी मिलों को शुरू करने के लिए राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड नई दिल्ली के साथ एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किया गया है।

पटना के दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान में इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सहकारिता विभाग की ओर से संयुक्त सचिव मो. अब्दुल रब खां और राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड नई दिल्ली की तरफ से उसके प्रबंध निदेशक प्रकाश नाईकनवारे ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि, तत्काल सकरी तथा रैयाम में दो सहकारी चीनी मिलों की स्थापना की जा रही है। सहकारी चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों की सहकारी समिति बनेगी जिसके माध्यम से किसानों को स्थानीय स्तर पर स्थायी बाजार उपलब्ध होगा। इससे गन्ना उत्पादकों को गन्ना का उचित मूल्य प्राप्त होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में नई पूंजी का संचार होगा।

दोनों चीनी मिलों के लिए बनेंगे डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट
इस समझौते के तहत राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड सकरी एवं रैयाम में नई चीनी मिल की स्थापना के लिए संभाव्यता प्रतिवेदन एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करेगा। इसके अतिरिक्त अन्य परामर्शी सेवाएं भी उपलब्ध करायेगा। इस मौके पर बताया गया कि सकरी एवं रैयाम में गन्ना कॉम्पलेक्स का निर्माण प्रस्तावित है जिसमें चीनी उत्पादन के साथ-साथ पावर जेनरेशन, इथेनॉल उत्पादन तथा कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) उत्पादन भी शामिल है। बंद पड़ी सकरी चीनी मिल में 30.848 एकड़ तथा रैयाम चीनी मिल में 68.176 एकड़ भूमि उपलब्ध है जिसे सहकारिता विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, निबंधक, सहयोग समितियां रजनीश कुमार सिंह,अपर निबंधक, सहयोग समितियां विकास कुमार बरियार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।