Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनाव की चाह में पिता बना हैवान, 6 साल की बेटी की हत्या से महाराष्ट्र स्तब्ध

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पंचायत चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल करने के लिए अपनी ही 6 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने बच्ची को नहर में फेंककर घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।

आरोपी की पहचान पांडुरंग कोंडमांगले (28) के रूप में हुई है, जो पेशे से नाई है और स्थानीय स्तर पर सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था। पंचायत राज कानून के तहत दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है। आरोपी के तीन बच्चे थे—एक बेटा और जुड़वा दो बेटियां—जिसके चलते वह चुनाव के लिए अयोग्य हो गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दोस्त गणेश शिंदे के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। दोनों ने पहले बच्ची को गोद देने पर विचार किया, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र पहले से जारी होने के कारण यह रास्ता भी बंद हो गया। इसके बाद बच्ची की हत्या करने का फैसला लिया गया।

आरोपी बच्ची को घुमाने के बहाने पड़ोसी राज्य में ले गया और नहर में धकेल दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव बरामद किया गया। सोशल मीडिया के जरिए बच्ची की पहचान हुई और जांच की दिशा बदल गई।

पुलिस पूछताछ में पहले आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है, जबकि साजिश में शामिल सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी हैं।