Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनाव खत्म होते ही सरकार को याद आया ‘संकट’: अखिलेश यादव

नेशनल डेस्क, रानी कुमारी

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी  पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही सरकार को देश के आर्थिक “संकट” की याद आ गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा संकट भाजपा की नीतियां हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की हालिया आर्थिक अपीलों और नीतियों को उसकी विफलताओं का प्रमाण बताते हुए कहा कि यदि देश में लगातार आर्थिक पाबंदियां और अस्थिरता बनी रहेगी, तो पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना कैसे पूरा होगा।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के हाथ से अर्थव्यवस्था की लगाम छूट चुकी है। उन्होंने कहा कि डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है, जबकि भारतीय रुपया कमजोर पड़ता जा रहा है। उनके अनुसार, यह स्थिति देश की आर्थिक नीतियों की कमजोरी और सरकार की गलत प्राथमिकताओं को दर्शाती है।

सोने की खरीद को लेकर केंद्र सरकार की अपील पर भी अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह बड़ी मात्रा में सोना खरीद सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “डेढ़ लाख तोला सोना खरीदने की स्थिति में जनता नहीं, बल्कि भाजपा के लोग अपनी काली कमाई का स्वर्णीकरण करने में लगे हैं।”

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी “लखनऊ से लेकर गोरखपुर और अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी तक” पहुंच सकती है। उनके इस बयान को भाजपा सरकार पर राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं भाजपा की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।