Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनाव प्रचार में विवाद: मां लक्ष्मी के नाम के ऊपर जूती झुलाते दिखीं अक्षरा सिंह

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी 

बेतिया विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया के समर्थन में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के रोड शो के दौरान विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को मझौलिया से सुगौली तक निकले इस रोड शो में हजारों लोग शामिल हुए थे। जगह-जगह अक्षरा सिंह और रोहित सिकारिया का फूलों से स्वागत हुआ और समर्थक ‘रोहित सिकारिया जिंदाबाद’ तथा ‘गैस सिलिंडर पर बटन दबाओ’ के नारे लगाते नजर आए।

रोड शो के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह खुले वाहन पर बैठी नजर आईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें उनके वाहन के नीचे “मां लक्ष्मी” लिखा हुआ है, जबकि ऊपर अक्षरा सिंह को जूती झुलाते बैठे देखा जा सकता है। इस तस्वीर ने विवाद को जन्म दे दिया है। कई लोगों ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया है और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की है। वहीं, अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “जनता अब बदलाव चाहती है। इस बार गैस सिलिंडर चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर रोहित सिकारिया को विजयी बनाएं।” रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए, जिससे मझौलिया से सुगौली तक का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में डूब गया।

हालांकि, अब इस विवादित तस्वीर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है और सत्तापक्ष तथा विपक्ष दोनों के समर्थक सोशल मीडिया पर आमने-सामने हैं।