Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनावी रैली में हादसा: वोटिंग से पहले बिहार में भाजपा कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

बिहार में वोटिंग से पहले एक दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। यह घटना चुनावी रैली के दौरान हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस जांच में जुटी है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव निवासी और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद शमी अहमद की मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा सहार-खैरा मार्ग पर हातिमगंज के पास हुआ। तरारी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रभात की रैली में शमी अहमद भी शामिल थे। जैसे ही रैली हातिमगंज के पास पहुंची, गाड़ी पर सवार होते वक्त शमी अचानक गिर पड़े। पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों ने उन्हें कुचल दिया।

घटना के बाद कई लोग घायल हुए और उन्हें अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान पेउर गांव निवासी शमी अहमद के रूप में हुई। उनके भाई महताब आलम ने बताया, “शमी सुनील पांडे के करीबी थे और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे।” वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए थे और रैली में भाग लेने के लिए निकले थे।

सूचना मिलते ही अरवल और सहार पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और स्वजन का बयान दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जांच जारी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मृतक छह बच्चों के पिता थे। हादसे की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है, और कई नेताओं ने शमी अहमद की मौत पर संवेदना व्यक्त की है।