Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चेकिंग कर रही DTO की गाड़ी को टक्कर, SI की मौत

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

चेकिंग कर रही DTO की गाड़ी को टक्कर, SI की मौत: बोलेरो 30 फीट गहरी खाई में गिरी; मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर के थे निवासी

दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH-27 पर चेकिंग कर रही DTO कार्यालय की बोलेरो को एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे प्रवर्तन अवर निरीक्षक (SI) मुन्ना कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर समेत दो अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है। मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना अंतर्गत खोरी गांव के निवासी थे। घायल कर्मियों में अजय कुमार और रवि कुमार शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो करीब 30 फीट गहरी खाई में पलट गई। गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन गाड़ी के परखच्चे उड़ चुके थे। यह हादसा मब्बी थाना क्षेत्र में NH-27 पर शोभन साहपुर के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार;
स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक एक तेज आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो खाई में पलटी हुई थी और उसमें से धुआं निकल रहा था। वाहन चालक नीचे गिरा हुआ पड़ा था।

घटना के समय DTO की बोलेरो NH-27 पर मब्बी थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से आकर उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी।

MVI सतीश कुमार ने जानकारी दी कि;
"मैं स्वयं मौके पर गया था। मृतक SI मुन्ना कुमार समस्तीपुर के हसनपुर के निवासी थे। टक्कर किस गाड़ी ने मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
"