Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर रोक: बिहार सरकार

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार सरकार ने छठ पर्व के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन कराने के आदेश दिए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में छठ मना सकें।

छठ पर्व को देखते हुए सरकार ने यह कदम सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उठाया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि छठ घाटों पर कार्बाइड गन और किसी भी प्रकार के पटाखों की बिक्री, भंडारण या उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। विभाग ने कहा है कि इनका उपयोग न केवल पर्यावरण को हानि पहुंचाता है, बल्कि श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों की आंखों के लिए भी खतरा बन सकता है।

मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश में जिलाधिकारियों से कहा गया है कि कार्बाइड गन से जुड़ी सभी गतिविधियों को तुरंत रोका जाए और इसके दुष्प्रभावों के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही, छठ पर्व के दौरान घाटों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने और निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त वातावरण में छठ पर्व का आयोजन कर सकें।