Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट हादसा: विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के बकुलाही स्थित स्टील प्लांट में डीएससी कोयला भट्ठे में हुए धमाके से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

हादसे के वक्त कुछ मजदूर भट्ठे के आसपास नियमित सफाई कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और जलता हुआ कोयला बाहर निकल आया, जिसकी चपेट में मजदूर आ गए। तेज तापमान और गर्म कोयले के कारण कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस गंभीर औद्योगिक हादसे के बावजूद प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हादसे के कारणों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, जिससे मजदूरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर सरकार से कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि घायलों को समुचित इलाज दिया जाए, मृतक मजदूरों के परिजनों को उचित मुआवजा मिले, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अब तक राज्य सरकार की ओर से किसी तरह की एक्स-ग्रेसिया राशि की घोषणा क्यों नहीं की गई।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी और जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज तथा हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच के निर्देश दिए गए हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और प्लांट कर्मचारियों व  प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि विस्फोट के सटीक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।