Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छपरा हार पर खेसारी का बयान वायरल आदमी से जीत सकता हूं, मशीन से नहीं

स्टेट डेस्क - वेरॉनिका राय

छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से हार के बाद आरजेडी नेता और मशहूर भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का एक बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में खेसारी ने न सिर्फ अपनी हार पर खुलकर बात की, बल्कि राजनीति और चुनावी व्यवस्था को लेकर भी बड़ा संकेत दिया।

छपरा सीट से खेसारी लाल यादव आरजेडी के उम्मीदवार थे। टिकट मिलने के बाद यह सीट पूरे राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन गई थी। चुनाव प्रचार के दौरान खेसारी ने जोरदार माहौल बनाया। उनके समर्थन में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं ने चुनावी रैलियां और जनसभाएं की थीं।

हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद खेसारी लाल यादव को छपरा सीट से जीत नहीं मिल सकी। एनडीए की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने उन्हें करीब 8,000 वोटों के अंतर से हरा दिया। छपरा सीट को इस चुनाव की हॉट सीटों में गिना जा रहा था।

चुनाव परिणाम आने के बाद खेसारी लाल यादव ने छपरा की जनता का धन्यवाद किया था और साफ कहा था कि वह राजनीति के लिए बने ही नहीं हैं। अब हार के बाद उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें राजनीति करनी नहीं आती और वह कभी राजनीति में आना ही नहीं चाहते थे। खेसारी के मुताबिक, परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि उन्हें चुनाव लड़ना पड़ा।

इस वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव यह भी कहते हैं कि इस चुनाव के दौरान उन्हें यह समझ में आ गया कि कौन अपना है और कौन नहीं। साथ ही उन्होंने कहा,“आदमी से जीत सकता हूं, मशीन से नहीं।”
उनके इस बयान को ईवीएम को लेकर सवाल उठाने के तौर पर देखा जा रहा है।

खेसारी का यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। समर्थक इसे भावनात्मक प्रतिक्रिया बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे हार के बाद ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की कोशिश करार दे रहे हैं।

फिलहाल, खेसारी लाल यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और छपरा चुनाव परिणाम को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।