Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जंगल में महिला CO के साथ पकड़े गए रिविलगंज CO, वीडियो वायरल

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

जंगल में महिला CO के साथ पकड़े गए रिविलगंज CO, वीडियो वायरल; महिला अधिकारी की शिकायत पर तीन युवक गिरफ्तार


रोहतास जिले में महिला सीओ और सारण जिले के रिविलगंज के सीओ कौशल कुमार को जंगल में लोगों ने एक साथ पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया और घटना का वीडियो बना लिया।

वीडियो में दोनों अधिकारी जंगल से बाहर आते दिखते हैं, जबकि ग्रामीण उन्हें पीछा करते नजर आते हैं। सीओ कौशल कुमार ग्रामीणों से माफी मांगते हुए कहते हैं, “माफ कर दीजिए भइया, आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।”

घटना बुधवार शाम दरिगांव थाना क्षेत्र के गीता घाट जंगल की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में 8-12 लोग दोनों अधिकारियों को घेरकर उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहते हैं। कुछ लोग सवाल करते हैं कि पहाड़ में क्या इसी काम के लिए आए थे?

इस पर सीओ कौशल कुमार जवाब देते हैं कि यह प्रशासन की गाड़ी है। ग्रामीण उन पर आरोप लगाते हैं कि पहाड़ में गलत हरकतें कर रहे हो? गाड़ी इतनी दूर क्यों खड़ी की थी?

बढ़ती भीड़ के बीच सीओ भागने की कोशिश करते दिखते हैं। लोग रास्ते में उनकी गाड़ी की नेमप्लेट निकाल लेते हैं और वाहन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं। बाद में दोनों अधिकारी गाड़ी लेकर वहां से निकलते हैं, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें सड़क पर रोकने की कोशिश की।

महिला सीओ का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार के साथ जंगल के मंदिर घूमने गई थीं। इस दौरान युवकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसकी शिकायत दरिगांव थाना में दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों शुभम उर्फ संदीप बिंद, पवन कुमार और जैकी गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।