Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनगणना 2027 को लेकर सुपरवाइजरों की हुई बैठक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को जनगणना 2027 को लेकर सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर चार्ज पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन ने की.

बैठक में जनगणना कार्य में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए सभी सुपरवाइजरों को सोमवार शाम तक अपने-अपने एचएलबी क्षेत्र में “शून्य” स्थिति समाप्त करने का सख्त निर्देश दिया गया. बीईओ सौरभ सुमन ने स्पष्ट कहा कि जिन सुपरवाइजरों के क्षेत्र में अब भी कार्य शुरू नहीं होगा, उनके खिलाफ 12 मई से कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने सभी सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को निर्देश दिया कि मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में तेजी लाते हुए हर हाल में 20 मई तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करें. बैठक में एचएलबी एप पर कार्य प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा प्रतिदिन रिपोर्ट अपडेट करने का निर्देश दिया गया. बैठक में यह भी घोषणा की गई कि प्रखंड में बेहतर कार्य करने वाले पांच प्रगणकों एवं दो सुपरवाइजरों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि इससे कर्मियों में प्रतिस्पर्धा और कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा. बैठक में  सुपरवाइजर रविंद्र कुमार,   मिथिलेश कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, कमलेश सिंह, किताबुद्दीन अंसारी, राघवेंद्र भारती, हरिशंकर यादव सहित कई सुपरवाइजर एवं प्रगणक मौजूद रहे,