Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनता की परेशानी दूर करना सम्राट सरकार की पहली प्राथमिकता; राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

पटना। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने कहा है कि जन समस्याओं का समाधान बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता है और सहयोग कार्यक्रम इसके प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण बनकर सामने आया है।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय महासचिव बीनू सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास और सुशासन पर आधारित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि बिहार ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को 30 दिनों की समय सीमा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तय अवधि के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को अगले ही दिन निलंबित किए जाने का प्रावधान रखा गया है।

नेताओं के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उनका कहना है कि इस पहल के जरिए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।