लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. शनिवार को अंचल कार्यालय में भूमि विवादित मामलो के सुनवाई के लिए जनता दरबार लागाया गया. जनता दरबार में अपनी समस्या को लेकर 11 फरियादी पहुंचे हुए थे.
जिसमें अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण,अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में जमीनी मामलो की सुनवाई की गई. जिसमे 10 मामलो का आन द स्पोर्ट निष्पादन किया गया. जिसमें 1 मामला को पुनः जांच में रखा गया और नोटिस किया गया. इस मौके पर डीईओ ब्रजेश राज, एवं फरियादी मौजूद रहे।







