लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती
सीवान/दरौंदा. शनिवार को अंचल कार्यालय में भूमि विवादित मामलो के सुनवाई के लिए जनता दरबार लागाया गया. जनता दरबार में अपनी समस्या को लेकर 10 फरियादी पहुंचे हुए थे.
जिसमें अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण, थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी मामलो को देखा गया. जिसमे 8 मामले का निष्पादन की गई. जनता दरबार में आए फरियादियों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जनता दरबार में आने से मामलों के निषादन होने से विवाद कम हो गया है. जिसमें 2 मामला लंबित है. इस मौके पर डीईओ ब्रजेश राज, एवं फरियादी मौजूद रहे।







