लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सीवान/दरौंदा । प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 17फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे थे. अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण और थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, एस आई संतोष कुमार जयसवाल की उपस्थिति में सभी मामलों की सुनवाई की गई |
जनता दरबार में प्राप्त 17 मामलों में से 13 का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया. शेष चार मामलों में आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के लिए नोटिस जारी करते हुए उन्हें लंबित रखा गया है. अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर निष्पक्ष समाधान का प्रयास किया. अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है. इसका लक्ष्य है कि लोगों को न्याय प्राप्त करने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े. इस मौके पर डीईओ ब्रजेश राज सहित फरियादी उपस्थित रहे







