Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जमीन संबंधित मामलों में ग्रामीणों की मदद करें सीओः DM

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

84 मामलों को डीएम ने सुना, सात दिनों में मांगा जांच रिपोर्ट....

सीवानः शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में "सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लगभग 84 से अधिक परिवादकर्ता के मामलों को सुनने के बाद संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादपत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कई मामलों में जांच सात रिपोर्ट सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

डीएम ने आवेदकों के कई मामलों में जिले के वरीय पदाधिकारी जिसमें अपर समाहर्ता, भूमि उपसमाहर्ता सिवान सदर एवं महाराजगंज, अनुमंडल पदाधिकारी, सिवान, सदर एवं महाराजगंज तथा संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा मामले की जांच कराने का भी जिम्मा दिया है। जनता दरबार में जमीन से संबंधित अत्यधिक मामले को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने आए आवेदनों को सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि अच्छे तरीके से आए आवेदनों को जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने हेतु आदेशित करें। ताकि मामलों का निस्तार हो सके। इसके साथ ही प्राप्त कई परिवाद पत्र पर वरीय पदाधिकारी नामित कर जांच हेतु निर्देशित किया है। डीएम ने निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदन को अधिकतम 07 दिनों में जांच करें।

जांच के क्रम में कर्मी या पदाधिकारी के दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन दें। जनता दरबार में जमीन से संबंधित आये मामलों में जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि ये आम जनता ज्यादातर गाँव के होते हैं और किसान होते हैं, इन्हें सरकारी कागजी प्रक्रिया के बारे में हर तरह से मदद करें।