Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जयपुर-अजमेर हाईवे पर टैंकर-एलपीजी ट्रक टकराए, विस्फोट में एक मौत

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार ।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। LPG सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक में ज्वलनशील केमिकल से लदे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर के केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक में रखे सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गए। करीब दो घंटे तक लगातार एक के बाद एक 200 सिलेंडर फटते रहे। कई सिलेंडर 500 मीटर दूर खेतों तक जा गिरे और 10 किलोमीटर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी।

घटना में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। दमकल की 12 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के वक्त ट्रक में लगभग 330 सिलेंडर लदे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरटीओ की गाड़ी देखकर टैंकर चालक ने गाड़ी को बचाने के प्रयास में ढाबे की ओर मोड़ दिया, इसी दौरान वह ट्रक से जा टकराया।

यह दुर्घटना जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र के मोखमपुरा के पास सावरदा पुलिया के नजदीक हुई। हादसे में वहां खड़े पांच अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया और बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे मार्ग को दोबारा खोला गया।

पुलिस ने ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए अजमेर से किशनगढ़ होकर जयपुर की दिशा में आने-जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया। जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों को 200 फीट बाइपास से टोंक रोड की तरफ मोड़ा गया।