Ad Image
Ad Image
SC ने नाबालिक को गर्भपात की अनुमति रखी बरकरार, एम्स की याचिका खारिज || तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जिंदगी एक रंगमंच, हर कोई कलाकार: बिमल सर्राफ

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: पहली नजर में दिखाई देने वाली हकीकत,कभी कभी सत्य से परे हो जाती है।उक्त विचार लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी एवं भारत विकास परिषद् रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता  बिमल सर्राफ ने प्रेस से  व्यक्त किया।

जिंदगी एक रंगमंच है जिसमें हर प्राणी को अपना किरदार निभाना पड़ता है।जिंदगी में कैसी भी परिस्थिति आए, कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए, क्योंकि आपकी हिम्मत ही आपको हर कठिनाई से बाहर निकालेगी, निर्भय वही है जो सत्य की शरण मे होता है, और जो असत्य का सहारा लेता है वह हमेशा भय में रहता है। ना जाने यह दुनिया किस गुरुर के पहियों पर चलती है,आजकल तो गलती को गलती बताना भी एक गलती है,किया गया कर्म और दिया गया धोखा, बिना भुगतान के पीछा नहीं छोड़ता है। "काश ऐसी बारिश आए" जिसमें अहम डूब जाए, मतभेद के किले ढह जाएं, घमंड चूर-चूर हो जाए, गुस्से के पहाड़ पिघल जाए, नफरत हमेशा के लिए दफ़न हो जाए और हम सब " मैं "से " हम " हो जाए,आवश्यकता अनुसार लोगों से जुड़े रहना, एक सामान्य व्यवहार होता है,परंतु बिना आवश्यकता के भी लोगों का ख्याल रखना, एक अच्छे व्यक्तित्व की पहचान होती है।

आज के दौर की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हम दुःख इंसानों को देते हैं,और माफ़ी ईश्वर से माँगते हैं। मैं जो कह रहा हूं वही सत्य है, यह अभिमानी का लक्षण है और जो सत्य होगा मैं उसे स्वीकार कर लूँगा यह स्वाभिमानी का लक्षण है।एक अच्छा कलाकार रंगमंच पे कई रूप में अपने आप को प्रस्तुत करता है उसी प्रकार जीवन रूपी रंगमंच पे भी कई उतार चढ़ाव को पार करते हुए जीवन को गुजारना होता है।जीवन एक आनंद है इसकी खोज में ना जाने कितने ऋषि मुनियों ने अपनी तपस्या की,तब भी नहीं प्राप्त हुआ।इसलिए सदैव हर परिस्थिति में आनंदित रहें।