Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जीवन में सुख दुख एक दूसरे के पूरक: बिमल सर्राफ

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: सुख दुःख जीवन में एक दूसरे के पूरक हैं अर्थात् समुच्चय की तरह हैं। जीवन में समस्त संभावनाएँ निहित हैं।हम सभी जीव प्राणी अच्छे जीवन की सफलता की और श्रेयस की कामना करते हैं,लेकिन जीवन तो उतार और चढ़ाव का खेल है।

उक्त विचार लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी एवं भारत विकास परिषद् ,रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने प्रेस से साझा किया।हम सभी कभी -न-कभी अवसाद और तनाव से आहत होते हैं,तो कभी दुःखों से भी हमारा साक्षात्कार होता है। दुःखों एवं पीड़ाओं का एहसास जीवन में निरंतर बना ही रहता है।जिंदगी में हमेशा सब कुछ अच्छा और सही ही हो ऐसा कैसे संभव है ?किसी की जिंदगी में ऐसा नहीं होता।व्यापार,नौकरी,सेहत या रिश्ते इनमें कोई-न-कोई परेशानी चलती ही रहती है।गलतियों से, दुःखों से कब तक बचा रहा जा सकता है ?

कोशिशें करने से सब सदा सही हो यह जरूरी नहीं पर ऐसा करने से हमारी गलतियाँ जरूर कम हो जाती हैं। हर सुबह हम इसी सोच और संकल्प के साथ दिन शुरू करते हैं कि हमें अपने व्यक्तित्व निर्माण में कुछ नया करना है,नया बनना है,पर हम सोचें कि क्या हमने निर्माण की प्रक्रिया में नए पदचिन्ह स्थापित करने के प्रयास किए ? क्या ऐसा कुछ कर सके कि स्वयं की नजर में हमारे कर्तव्य का कद ऊंचा उठ सके ? भावार्थ है कि न अतीत की चिंता करें व न भविष्य की कल्पना में उलझें।सिर्फ आज को जीने का सदैव प्रयत्न करें।यही हर दिन की सुबह का सच्चा स्वागत है। जिंदगी है तो चुनौतियां तो होंगी ही।कुछ चुनौतियों से हम आसानी से पार पा लेते हैं,पर कुछ हमसे खुद को बदलने की माँग करती है।कामयाबी इस पर निर्भर करती है कि हम कितने बेहतर ढंग से खुद को बदल पाते हैं।