लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान : दारौंदा प्रखंड के उजाय गांव के मोहित कुमार ने जेई एडवांस में 5859 वॉ रैंक लाकर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उजाय निवासी तारकेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र मोहित कुमार के इस सफलता पर उजाय के ग्रामीण खासे उत्साहित हैं। मोहित के पिता तारकेश्वर प्रसाद सिंह सीआरपीएफ में नौकरी करते हैं। जबकि मां ब्यूटी कुमारी ग्रहणी है। दादा श्रीभगवान सिंह सेवानिवृत्ति एसआई है। मोहित की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। दिल्ली रहकर 10वीं, 12वीं करने के बाद जेईई की तैयारी करता था। मोहित के इस सफलता से परिवार वाले फुले नहीं समा रहे हैं। परिवार वालों को रिश्तेदार व स्थानीय लोग, शिक्षक बधाइयां दे रहे हैं।







