Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जेडीयू ने फिर नीतीश पर जताया भरोसा, विधायक दल के नेता चुने गए सीएम

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

जेडीयू के विधायकों ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुन लिया है। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश सरकार गठन का दावा पेश करने राजभवन पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल होने की संभावना है।

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नवनिर्वाचित 89 विधायकों ने दोबारा नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना। बुधवार सुबह सीएम आवास पर जदयू के विजयी विधायकों की बैठक में यह फैसला लिया गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायक दल का नेता बनने के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा करेंगे।

बिहार चुनाव में एनडीए ने दो तिहाई से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। विधानसभा में एनडीए के 202 विधायक लगभग 83 फीसदी सीटों पर कब्जा जमा चुके हैं। नीतीश कुमार गुरुवार को गांधी मैदान में शपथ लेंगे और उनके साथ गठबंधन के पांच दलों के करीब डेढ़ दर्जन मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

विधानसभा में एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के विधायकों की बैठक भी पार्टी कार्यालय में जारी है। बीजेपी के 89 एमएलए भी अपने विधायक दल के नेता और उप-नेता का चुनाव करेंगे। आमतौर पर विधायक दल का नेता डिप्टी सीएम बनता है। पिछली बार सम्राट चौधरी नेता और विजय कुमार सिन्हा उप-नेता चुने गए थे। दोनों को नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया था, जिसमें सम्राट का प्रभाव अधिक था। बीजेपी के नेता तय होने के बाद शाम 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जहां गठबंधन के 5 दलों के 202 विधायक औपचारिक रूप से नीतीश को नेता चुनेंगे। इसके बाद नीतीश राजभवन जाकर सरकार गठन का दावा करेंगे।