Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जो मेरे पिता का नहीं हुआ, वो जनता का कैसे होगा?" — चिराग पासवान ने विरोधियों को बताया 'धोखेबाज'

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने सिमरी बख्तियारपुर में एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। चिराग पासवान ने विरोधियों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए एनडीए को जिताने की अपील की, ताकि क्षेत्र में विकास हो सके और युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने विकसित बिहार और भारत के सपने को साकार करने के लिए एनडीए को समर्थन देने की बात कही।

रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और लोजपा (रा.) सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हवाई मार्ग से सिमरी बख्तियारपुर उच्च विद्यालय मैदान पहुंचे। उनके पहुंचते ही एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एनडीए प्रत्याशी ने महाराष्ट्र के सीएम और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिथिला पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद चिराग पासवान ने एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सही समय है सही प्रत्याशी चुनने का।

आने वाले समय में भारत बनेगा विकसित देश

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अगले पांच सालों के लिए बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि आने वाले समय में भारत एक विकसित देश बने। उन्होंने कहा कि भारत तब ही विकसित देश बनेगा जब बिहार का हर गांव और हर विधानसभा की जनता हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी।

एनडीए का विधायक जीतकर जाएगा

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है। अब सिमरी बख्तियारपुर की जनता की जिम्मेदारी है कि वह एनडीए प्रत्याशी को जिताए। उन्होंने कहा कि जब एनडीए का विधायक जीतकर जाएगा, तो क्षेत्र की बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान होगा, वरना फिर पांच साल बहानेबाजी चलेगी। बिना नाम लिए उन्होंने एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के प्रतिद्वंद्वी पर हमला करते हुए कहा, “उन्होंने मेरे पिता को धोखा दिया, फिर मुझे भी धोखा दिया। जो मेरे पिता और हमारा सगा नहीं हो सका, वो जनता का क्या होगा?”

उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर का विकास केवल संजय सिंह ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह जीतकर जाएंगे, तो मुख्यमंत्री के साथ बैठकर सिमरी बख्तियारपुर में उद्योग लगाने पर चर्चा करेंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।