Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

टटीरी गाने पर विवाद: बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग से मांगी माफी, 50 लड़कियों की शिक्षा का उठाएंगे जिम्मा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

प्रसिद्ध रैपर बादशाह ने अपने विवादित हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से आधिकारिक रूप से माफी मांग ली है। इस गाने के बोल और प्रस्तुति को लेकर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे थे, जिसके बाद आयोग ने उन्हें तलब किया था।

आयोग के समक्ष पेश होकर बादशाह ने बिना शर्त माफी दी और भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह अपने गानों और कंटेंट को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके गाने से समाज के कुछ वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसके लिए उन्हें खेद है।

मामले को सुलझाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के तहत बादशाह ने बड़ा ऐलान करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 50 लड़कियों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित एक सकारात्मक गीत बनाने की भी बात कही है।

दरअसल, ‘टटीरी’ गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया था। इस पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के आरोप लगे थे। बढ़ते विरोध और शिकायतों के बाद मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा, जिसके बाद गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस तरह की सामग्री समाज में महिलाओं की छवि को नुकसान पहुंचाती है। आयोग ने कलाकारों को यह भी सलाह दी कि वे अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी ध्यान रखें।