लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौदा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण अभियान के अंतर्गत प्रखंड अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में टीकाकरण अभियान का क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सभी माननीय मुखिया, पीडीएस दुकानदारों, एएनएम को निर्देश दिया कि अपने प्रखंड के सभी बच्चों को चिन्हित कर उन्हें ससमय टीका दिया जा सके. ताकि बच्चों को रोगों से बचाया जा सके.
बैठक में बीईओ सौरभ सुमन, जिला समन्वयक स्वास्थ्य विभाग दिलीप कुमार, सत्य प्रकाश, महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र सिंह, सीडीपीओ मंजू कुमारी, प्रखंड समन्वयक शंभू कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक कुमार, एलएस संयोगिता कुमारी जीविका, एवं स्वास्थ्य विभाग एएनएम मौजूद रहे.







