Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

टेरर मॉड्यूल पर मोतिहारी पुलिस का 'ऑपरेशन वज्र', चकिया के PFI आतंकी 'याकूब' वाले मदरसे पर छापा

नेशनल डेस्क, एन के सिंह।

विदेशी पिस्टल बरामद, जहाँ छिपा था PFI का 'याकूब'।एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में SIT का एक्शन, तीन संदिग्ध हिरासत में; पूरे चंपारण में हाई अलर्ट।

पूर्वी चंपारण: सीमावर्ती जिले पूर्वी चंपारण में पुलिस ने एक बार फिर आतंक की जड़ों पर करारा प्रहार करते हुए एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात के कुशल निर्देशन में चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा मदरसा में चलाए गए एक विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल बरामद की है। इस कार्रवाई ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं, क्योंकि बरामदगी उसी ठिकाने से हुई है जो पहले भी संदिग्ध गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है।

खुफिया इनपुट पर आधी रात को बिछाया गया जाल

सूत्रों के अनुसार, एसपी स्वर्ण प्रभात को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध तत्व किसी बड़ी हिंसक घटना या आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने बिना देरी किए डीएसपी और एसएचओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। टीम ने पूरी गोपनीयता बरतते हुए आधी रात के बाद मदरसा परिसर की घेराबंदी की। जब तक संदिग्ध कुछ समझ पाते, पुलिस की टीम उनके सिर पर थी।

वही मदरसा, वही मस्जिद: 'याकूब' कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता

इस छापेमारी में सबसे चौंकाने वाला पहलू इसका पीएफआई (PFI) कनेक्शन है। यह वही मदरसा और मस्जिद परिसर है, जहाँ से कुछ समय पहले कुख्यात PFI सदस्य उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब को चकिया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। आज उसी परिसर से विदेशी हथियार की बरामदगी यह संकेत दे रही है कि इलाके में स्लीपर सेल या असामाजिक तत्व फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहे थे, जिसे पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से नाकाम कर दिया।
बड़ी बरामदगी और पुलिस की उपलब्धि

एक अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल (जो आतंकी साजिशों की ओर इशारा करती है)।

मदरसे से जुड़े तीन संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए संदिग्धों को किसी अज्ञात सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है, जहाँ SIT और अन्य एजेंसियां उनसे सघन पूछताछ कर रही हैं।वर्तमान में पूरे चकिया अनुमंडल में पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

"बख्शे नहीं जाएंगे साजिशकर्ता"

मामले की गंभीरता पर चंपारण परिक्षेत्र बेतिया के पुलिस उप महानिरीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि पुलिस हर संदिग्ध बिंदु पर छापेमारी कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसे पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि समय रहते हथियारों की बरामदगी ने सीमावर्ती क्षेत्र में किसी बड़े खतरे को टाल दिया है। घटनास्थल पर श्वान दस्ता (Dog Squad) की टीम भी बुलाई गई है जो बारूद या अन्य संदिग्ध सामानों की तलाश कर रही है।

इलाके में तनावपूर्ण शांति, सुरक्षा सख्त

इस कार्रवाई के बाद पूरे चकिया क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि विदेशी हथियार यहाँ तक कैसे पहुँचा और इसके पीछे किन अंतरराष्ट्रीय या स्थानीय गिरोहों का हाथ है।