Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन, 25 हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। दरौंदा प्रखंड के बालबंगरा मोड़ पर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि बालबंगरा गांव में लगभग सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति 200 केवीए क्षमता वाले एकमात्र ट्रांसफार्मर पर निर्भर है। दो दिन पहले ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और पेयजल संकट सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई), एसडीओ, स्थानीय विधायक और सांसद तक को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कार्यालय में कार्यरत कुछ कर्मी 25 हजार रुपये देने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने की बात कह रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने इस आरोप की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अविलंब नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।