Ad Image
Ad Image
Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

नेशनल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

छपरा। छपरा से लखनऊ जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। स्‍लीपर बोगी में मिली लाश एक बॉक्स में बंद थी। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। सिर का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गोमतीनगर स्टेशन का ट्रेन नंबर 15114 की एस-1 बोगी का है। पुलिस छपरा समेत 6 रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी खंगाल रही है। गाड़ी संख्या 15114 छपरा से 16 मई की शाम 5:45 बजे चलकर रविवार सुबह 6 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एस-1 कोच में सफाई के दौरान स्टाफ को एक संदिग्ध बैग और बॉक्स मिला। स्टाफ ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ को बुलाया गया। चारबाग के जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर बॉक्स खुलवाया गया। इसमें एक युवती का धड़ था, जिसकी उम्र 30 35 साल के आसपास थी। अभी न तो सिर मिला है और न ही युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके हाथ पैर बैग में एक पॉलीथीन में पैक मिले। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बाक्स में मिली युवती रंगबिरंगा सूट पहने थी। इसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती किसी गांव की रहने वाली हो सकती है। पहली नजर में देखने पर लग रहा है कि युवती को धारदार हथियार से काटा गया है। आशंका है कि हत्यारे ने कसार्डबाड़े में इस्तेमाल होने वाले चापड़ का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, युवती के शव पर किसी प्रकार की जबरदस्ती और चोट के निशान नहीं मिले हैं।वहीं, बाक्स में शव को कुछ इस तरह से पैक किया गया था कि खून के धब्बे अंदर ही रह गए। बाहर नहीं दिखे। हाथ पैर भी पालीथीन में थे, उससे भी खून बाहर नहीं नजर आया। युवती के शव की शिनाख्त के लिए टीम बनाई गई है, जो बोगी में सवार यात्रियों से पूछताछ से लेकर रूट के स्टेशनों से भी पड़ताल करेगी।