Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ट्रेन में सीट को लेकर बवाल, आरा के कबड्डी खिलाड़ियों पर हमला

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

मोकामा। आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस में सीट विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फतुहा के कुछ युवकों ने ट्रेन के एस-1 कोच में सफर कर रहे आरा के कबड्डी खिलाड़ियों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें चार से पांच खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि 13288 डाउन साउथ बिहार एक्सप्रेस पटना जंक्शन से रवाना होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। आरा के करीब दस कबड्डी खिलाड़ी लखीसराय में होने वाले मैच के लिए यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान फतुहा के कुछ युवक उसी कोच में सवार हुए और सीट पर बैठने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ते ही युवकों ने बेल्ट और मुक्कों से खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते पूरा डिब्बा रणक्षेत्र में बदल गया। कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के उग्र व्यवहार के आगे वे असहाय नजर आए।

करीब आधे घंटे तक चली इस मारपीट के बाद ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही अधिकांश हमलावर ट्रेन से उतरकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को जवानों ने पकड़ लिया। घायल खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है और घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।