Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ट्रेनों में 78% सीटें जनरल और स्लीपर की: वैष्णव

नेशनलडेस्क, श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली l रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि देश की ट्रेनों में कुल 78 प्रतिशत सीटें सामान्य (जनरल) और स्लीपर क्लास की हैंl उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सस्ती और सुलभ यात्रा सुविधा मिल सके।

बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत कोच स्लीपर और जनरल श्रेणी के लगाए जाते हैं। खासकर गर्मियों और त्योहारों के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।

अश्विनी वैष्णव ने आरक्षित टिकटों में हो रही दलाली पर भी सख्ती से कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करीब तीन करोड़ फर्जी यूजर अकाउंट हटाए गए हैं। इस कदम के बाद आम यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट प्राप्त करना पहले के मुकाबले आसान हुआ है।

रेल मंत्री ने सुरक्षा के मुद्दे पर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक और सख्त इंतजाम किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हाल के समय में रेल दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है, और इसी दिशा में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।