Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डेंगू से बचाव के लिए जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मोतिहारी:

मोतिहारी राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिले भर के सरकारी विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्यकर्मियों ने डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों को डेंगू के लक्षणों और बुखार से सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में पर्चे वितरित कर जानकारी दी गई।
डीभीडीसीओ कंसलटेंट अभिषेक कुमार ने बच्चों को बताया कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो दिन में काटता है और स्थिर व साफ पानी में पनपता है। उन्होंने डेंगू के लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि तेज बुखार, बदन, सिर और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकते, नाक-मसूढ़ों या उल्टी के साथ रक्तस्राव और काला मल आने पर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और सरकारी अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को पहले डेंगू हो चुका है, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सरकारी स्कूलों में लगाई गई चौपाल:
स्वास्थ्य प्रबंधक तुरकौलिया भीडीसीओ राकेश कुमार, भीबीडीएस ओमकार नाथ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी तुरकौलिया और उच्च माध्यमिक विद्यालय, पठवा में प्रधान शिक्षक व शिक्षकों की सहायता से बच्चों को डेंगू के बारे में जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, जयसिंहपुर पूर्वी और अमरखिया बाजार तुरकौलिया में चौपालें भी लगाई गईं।
इन उपायों से रहें डेंगू से सुरक्षित:
भीडीसीओ राकेश कुमार ने डेंगू से बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि

  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
  • दिन में भी मच्छर भगाने वाली क्रीम या दवा का इस्तेमाल करें।
  • पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और घर के सभी कमरों को साफ रखें।
  • टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी और फ्रिज में पानी जमा न होने दें।
  • पानी की टंकी और घर के आसपास अन्य जगहों पर भी पानी इकट्ठा न होने दें।
  • घर के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें और कीटनाशक दवा का प्रयोग करें।
  • गमलों और फूलदानों का पानी हर दूसरे दिन बदल दें।