लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती
सिवान:-अखिल भारतीय सारस्वत परिषद वाराणसी की ओर से स्वस्थ समाज निर्माण कार्य में संलग्न जिले के गुठनी प्रखंड क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी सह पीएमसीएच पटना से सेवानिवृत्त सर्जन डाक्टर रविन्द्र नाथ शुक्ल को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
परिषद की ओर से आगामी 23 फरवरी को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक केन्द्र में होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद के राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित द्वारा डाक्टर रवीन्द्र शुक्ल सहित 25 अन्य लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करने का निमंत्रण पत्र भेजा गया है। उक्त बात की जानकारी डाक्टर रविन्द्र शुक्ल ने दिया।







