Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डिजिटल निगरानी का असर: 2 महीने में रिकॉर्ड चालान, रिकॉर्ड वसूली

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

  • दिसंबर-जनवरी में 1.48 लाख से अधिक चालान जारी

  • इन चालानों से जमा हुए 90 करोड़ रुपये से अधिक

पटना। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की सख्ती से दो महीनों (दिसंबर 2025 एवं जनवरी 2026) में पिछले 8 महीनों की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत अधिक चालान काटे हैं। साथ ही इन दो महीनों के चालानों की कुल राशि का 30 प्रतिशत से ज्यादा जमा भी हो चुकी है, जो रिकवरी में तेजी का संकेत है।
परिवहन मंत्री श्री श्रवण कुमार ने बताया कि सतत निगरानी, नियमित समीक्षा और हैंड हेल्ड डिवाइस के प्रभावी उपयोग से यह संभव हुआ। अप्रैल-नवंबर 2025 तक औसतन 43 हजार चालान प्रति माह कट रहे थे, जबकि दिसंबर 2025 से फरवरी अबतक यह बढ़कर 62 हजार प्रति माह हो गए हैं।

मंत्री ने बताया ट्रैफिक सख्ती का पूरा गणित

विभाग ने अप्रैल 2025 से अब तक कुल 4,97,131 चालान जारी किए हैं, जिनकी कुल राशि 301 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक है। इसमें से 115 करोड़ 23 लाख रुपये से ज्यादा जमा हो चुकी है। बीते दो महीनों के चालानों की राशि ही 90 करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक है, जिसमें से 28 करोड़ 60 लाख रुपये (करीब 30 प्रतिशत) जमा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक चालान भभुआ जिले में काटे गए हैं। यहां 30,833 चालान काटे गए, जिनकी कुल राशि 12 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक है। इनमें से 10 करोड़ 18 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है।

  • गोपालगंज: 23,308 चालान जारी, राशि 8 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक। जमा राशि: 4 करोड़ 84 लाख रुपये से ज्यादा।
  • गया: 16,038 चालान, कुल राशि 7 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक। जमा: 4 करोड़ 74 लाख रुपये।
  • पूर्णिया: 8,927 चालान, राशि 6 करोड़ 62 लाख रुपये।
  • नवादा: 9,063 चालान, राशि 3 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक। जमा राशि: 1 करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा।

इन चालानों में मुख्य रूप से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, बिना हेलमेट यात्रा करना, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात संबंधी उल्लंघन शामिल हैं।

जुर्माना नहीं, सुरक्षा मकसद

परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में राज्य के 138 चिन्हित स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(आईटीएमएस) के तहत कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मदद से रियल टाइम में ओवर-स्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, बिना हेलमेट व सीटबेल्ट यात्रा, ट्रिपल राइडिंग, लेन कटिंग, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात उल्लंघनों का ऑटोमेटिक डिटेक्शन और ई-चालान जारी हो सकेगा।

यातायात नियमों के पालन के लिए चालान

मंत्री श्री कुमार ने कहा कि चालान जारी करने का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है। हमारा फोकस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक और प्रेरित करना है, न कि सिर्फ जुर्माना वसूलना। उन्होंने आगे कहा कि नियमों का पालन करने से न केवल सड़कों पर सुरक्षा बढ़ती है बल्कि ट्रैफिक जाम, वायु प्रदूषण, ईंधन की बर्बादी और अन्य समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलती है। 

मंत्री ने आगे कहा कि हैंड हेल्ड डिवाइस के उपयोग से चालान प्रक्रिया अब पूरी तरह पारदर्शी, तेज और डिजिटल हो गई है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी खत्म हो जाती है।