Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डिबेट शो में पहुंचते ही विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर हमला

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर नोएडा में हमला कर दिया गया। रशीदी FIR दर्ज कराने दिल्ली जाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही स्टूडियो में ही उन पर हमला हो गया।

मौलाना साजिद रशीदी, जिन्होंने सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, मंगलवार को एक डिबेट शो में हिस्सा लेने नोएडा पहुंचे थे। स्टूडियो से निकलकर दिल्ली पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराने का उनका प्लान था, लेकिन उससे पहले ही उन पर हमला कर दिया गया। रशीदी का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकियां दी थीं और उन्हीं के द्वारा यह हमला करवाया गया।

रशीदी ने बताया कि उन्हें तीन दिनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को ईमेल कर शिकायत भी भेजी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि स्टूडियो में शो खत्म होते ही पहले से मौजूद लोग उन पर टूट पड़े और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पूरी तरह पूर्व नियोजित था और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।

हमले के बाद रशीदी नोएडा के पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। वहीं, उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के जिला और ब्लॉक स्तर के नेता उन्हें फोन पर धमकी और गालियां दे रहे थे। बता दें कि डिंपल यादव के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर पहले ही मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी थी।

इस पूरे घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है और सवाल खड़े किए हैं कि डिबेट मंच पर बोलने की आज़ादी और सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे कायम किया जाए।