Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डुमरांव में निर्मित पीसीसी सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना 

-जांच में दोषी पाए जाने वाले अभियंताओं और निर्माण एजेंसी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

पटना, विगत 13 अप्रैल को राजधानी पटना से प्रकाशित एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में डुमरांव में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता से संबंधित खबर का संज्ञान लेते हुए डुमरांव नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

डुमरांव के नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बक्सर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया है कि इस योजना से संबंधित कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। साथ ही, इस योजना की जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है। 

उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा है कि यदि जांच में सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है तो दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, डुमरांव नगर क्षेत्र के विस्तृत इलाके के वार्ड संख्या 12 में नगर परिषद् द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्मित पीसीसी सड़क को लेकर समाचार पत्र में खबर प्रकाशित की गई थी कि लाखों रूपये खर्च कर बनाई गई इस सड़क में सात महीने में ही कई जगह दरारें पड़ गई हैं। 

इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रकाशित खबर में कार्यकारी एजेंसी पर सीधा आरोप लगाया गया है कि उसने नियमों को दरकिनार कर हाईटेंशन टावर के नीचे करीब 80 मीटर पीसीसी ढलाई कर दी थी।