Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डॉ. तरुण ठाकुर के चाचा स्व. कन्हैया ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी ।

सीवान/दरौंदा : दरौंदा प्रखंड के पीपरा गांव में बुधवार की संध्या स्वर्गीय कन्हैया ठाकुर उर्फ भाई जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वे पूर्व शिक्षक बिरेंद्र ठाकुर के भाई तथा विजय ठाकुर, डॉ. तरुण ठाकुर, अधिवक्ता निका गर्ग एवं पूर्व सरपंच आशा देवी के चाचा थे। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं ग्रामीण शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. कन्हैया ठाकुर के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि शरीर नश्वर है, लेकिन कर्म अमर रहते हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में कन्हैया जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं नेता उमेश सिंह ने उनके त्याग, सेवा और समर्पण को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

श्रद्धांजलि सभा में जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, जदयू नेता विजय वर्मा, मनोज सिंह, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू, मुन्ना शाही, पैक्स अध्यक्ष छोटकू सिंह, समाजसेवी संजय सिंह, आनंद सिंह, पूर्व जिला पार्षद जनार्दन सिंह, राजन सिंह, मनीष सिंह, पत्रकार राजीव कुमार भारती एवं रविंद कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार, विशाल सिंह, संदीप कुमार गुलेरिया, विशाल यादव, नंदकिशोर यादव, कादिर अहमद सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्व. कन्हैया ठाकुर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।