Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ड्रोन कैमरे से रेलवे यार्ड और ट्रैक की निगरानी, RPF की पैनी नजर

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान द्वारा रेल संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट सीवान के सहायक उप-निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी और कांस्टेबल राजू यादव द्वारा रेलवे परिसर, रेलवे यार्ड और संवेदनशील रेलवे ट्रैक क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

ड्रोन सर्विलांस के जरिए आरपीएफ टीम यार्ड में खड़े माल वैगनों, रेलवे ट्रैक तथा आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर तीसरी आंख से पैनी नजर रख रही है। इस तकनीक से कम समय में बड़े और संवेदनशील क्षेत्रों की सटीक निगरानी संभव हो रही है, जिससे चोरी, अनधिकृत प्रवेश और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेल यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है तथा यह विशेष निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।