Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत; 30 से अधिक लोग घायल....

तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 16 महिलाएं, 9 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. ए. सुब्रमणियन ने इसकी पुष्टि की। हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की रैली में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान 9 साल की एक बच्ची के लापता होने की खबर फैली। विजय ने मंच से पुलिस और कार्यकर्ताओं से बच्ची को ढूंढने की अपील की, जिसके बाद अफरातफरी मच गई।

भीड़ में दबने से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कई लोग बेहोश हो गए। हालात खराब होते देख विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया।

रैली के लिए 10 हजार लोगों की अनुमति ली गई थी, जबकि प्रशासन को 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन मौके पर करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे।