Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तीसरी बार विधायक बने ब्यास सिंह ने ली शपथ

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार विधान सभा के सदस्य के रूप में तीसरी बार दरौंदा से निर्वाचित विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह ने शपथ ग्रहण किया। शपथ के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों ने जिस भरोसे और आशीर्वाद से उन्हें तीसरी बार विजयी बनाया है, वह उसके लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

विधायक ब्यास सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य अगले कार्यकाल को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा को समर्पित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दरौंदा के विकास को नई दिशा देने और क्षेत्र को प्रगति के शीर्ष पायदान तक पहुंचाने की दिशा में वे लगातार काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। यही विश्वास उन्हें क्षेत्र में विकास की मजबूत रूपरेखा तैयार करने और उसे धरातल पर उतारने का हौसला देता है।

इधर, तीसरी बार विधायक के रूप में शपथ लेने पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखी गई। इस मौके पर सांसद विजयलक्ष्मी देवी, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह, उप प्रमुख हरेश यादव, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ़ बबलू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में अरुण भारती, मुखिया रामकृष्ण सिंह, मीडिया सेल मनीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, जदयू नेता विजय वर्मा, अशोक सिंह, मुखिया निरंजन सिंह, अरुण सिंह, मधेश प्रसाद, डॉ. बलराम सिंह, विवेक सिंह, राजू सिंह, डब्लू सिंह, संदीप कुमार गुलेरिया, बेबी देवी, चिंता देवी, राजीव कुमार भारती, रविंद्र कुमार समेत अनेक लोग शामिल रहे।