Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेजस्वी का वादा: हर घर को नौकरी, कहा- बिहार मेरा धर्म

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो हर घर में एक सरकारी नौकरी देंगे। उन्होंने कहा, 'सरकारी नौकरी के लिए सरकार बनते ही पहले 20 दिन में अधिनियम लाएंगे और यह मेरा प्रण है, घोषणा नहीं।' बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर RJD के नेता तेजस्वी यादव ने सरकारी नौकरी को मुद्दा बनाते हुए जनता से बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि वह जुमलेबाजी नहीं, बल्कि वादों को पूरा करने में विश्वास रखते हैं और घोषणा की, "अगर हमारी सरकार बनेगी तो हर घर में एक सरकारी नौकरी।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने कहा, 'चुनाव का शंखनाद हो चुका है और हमने पहले भी कहा था कि जो घोषणाएं तेजस्वी कर रहा है उसकी नक़ल सरकार कर रही है। 20 साल पुरानी इस खटारा सरकार को बेरोजगारी का एहसास ही नहीं था। हमने 17 महीने में लोगों को नौकरी दी। अब सामाजिक न्याय के बाद आर्थिक न्याय और नौकरी का सृजन होगा।'

20 दिन में अधिनियम

आरजेडी नेता ने इस वादे को अपना 'प्रण' बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में नौकरी का नवजागरण होगा और जिन परिवारों के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उनके लिए नया अधिनियम बनाएंगे। सरकार बनते ही 20 दिन में अधिनियम और 20 महीने में हर घर में नौकरी सुनिश्चित करेंगे।

तेजस्वी ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "20 साल की सरकार ने हर घर को खौफ दिया, हम अब हर घर को सरकारी नौकरी देंगे।" उन्होंने कहा कि डेटा और सर्वे कर लिया गया है और जो संभव है वही करेंगे।

जेडीयू की प्रतिक्रिया

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, 'तेजस्वी यादव और महागठबंधन को एहसास है कि उनकी हार तय है। नीतीश कुमार ने पहले ही बिहार की जनता को योजनाओं के तहत लाभ दिया है। जनता अब जमीन के बदले नौकरी नहीं लेना चाहती।'

दो चरणों में मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर (121 सीटें) और दूसरा 11 नवंबर (122 सीटें) को। काउंटिंग 14 नवंबर को होगी। इस बार 7.43 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं।