Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेजस्वी का हमला: चुनाव से पहले वोटर लिस्ट बदलाव पर सवाल, NDA पर आरोप

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि आख़िर चुनाव से ठीक पहले ही वोटर लिस्ट क्यों तैयार की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमीशन ने पुरानी मतदाता सूची को हटाकर नई लिस्ट बनाने का निर्णय अचानक लिया है, जिसका उद्देश्य सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाना है।

तेजस्वी ने कहा कि इतने कम समय में पूरे बिहार के लोगों की नई मतदाता सूची बनाना संभव नहीं है। उन्होंने पूछा, “जब पिछले बार इसे तैयार करने में दो साल लगे थे, तो अब सिर्फ एक महीने में ये कैसे संभव होगा?”

तेजस्वी का आरोप है कि 90 फीसदी बीएलओ को अब तक मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, और राज्य सरकार का इरादा पहले नाम हटाने, फिर राशन और पेंशन बंद करने का है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जिन दस्तावेजों की मांग कर रही है, वो गरीब लोग कहां से लाएंगे, जबकि आधार और मनरेगा कार्ड को मान्यता नहीं दी जा रही है।

उन्होंने याद दिलाया कि इलेक्शन कमीशन पहले कह चुका है कि वोटर कार्ड को आधार से लिंक किया जाए, लेकिन बिहार में इस पर अमल क्यों नहीं हुआ। साथ ही तेजस्वी ने इस बात पर चिंता जताई कि चुनाव से पहले मतदाता सूची में फेरबदल करना लोकतांत्रिक रूप से उचित नहीं है, और RSS के एक नेता द्वारा संविधान बदलने की बात को लेकर भी सवाल उठाया।

तेजस्वी के मुताबिक, बिहार में 8 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें से 4 करोड़ 76 लाख लोगों को अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। इस प्रक्रिया में 3 वर्ग बनाकर दस्तावेज मांगे जा रहे हैं:

• पहला वर्ग: 39 से 40 वर्ष की उम्र वाले, जिन्हें अपनी नागरिकता का प्रमाण देना होगा,
• दूसरा वर्ग: 20 से 38 वर्ष के लोग, जिन्हें अपने माता-पिता की नागरिकता दिखानी होगी,
• तीसरा वर्ग: 18 से 20 वर्ष की उम्र के 11% युवा, जिन्हें भी माता-पिता की नागरिकता साबित करनी पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मान्य 11 दस्तावेजों में से 3 कॉमन हैं जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और मैट्रिक प्रमाण पत्र। लेकिन 40 से 60 वर्ष के लोगों में केवल 13% हाई स्कूल पास हैं, और जाति प्रमाण पत्र की उपलब्धता भी बहुत सीमित है। 20% पिछड़े, 25% अति पिछड़े, और केवल 5% सामान्य वर्ग के पास ही यह है।

तेजस्वी ने कहा कि यह पूरा प्रयास चुनाव से पहले मतदाताओं की छंटनी कर सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के अनुसार बिहार से करीब 3 करोड़ लोग पलायन कर चुके हैं, तो फिर उनके वोटर कार्ड कैसे बनेंगे?

अंत में उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वास्तव में सुधार की मंशा थी, तो लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद इस प्रक्रिया की शुरुआत क्यों नहीं की गई?