Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेजस्वी पर मांझी का वार: जो परिवार का नहीं, वो किसी का नहीं

स्टेटडेस्क, श्रेयांश पराशर |

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 'दामाद राजनीति' गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जीतनराम मांझी ने निजी हमलों की झड़ी लगा दी। मांझी ने तेजस्वी पर परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए दामाद के मुद्दे को लेकर कड़ी टिप्पणी की।
बिहार की सियासत में चुनावी सरगर्मी के बीच दामाद को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा हमला किया है। मांझी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी ने पहले अपने भाई तेज प्रताप को घर से निकाला और अब बहन-बहनोई को बाहर करने के लिए ‘दामाद’ का मुद्दा उठा रहे हैं।

मांझी ने बिना नाम लिए कहा, “जो अपने परिवार का नहीं हो सकता, वो किसी का नहीं हो सकता।” उन्होंने यह भी तंज कसा कि तेजस्वी के नालायक दामाद इंजीनियरिंग करने के बावजूद बेरोजगार हैं और फिर भी सांसद पत्नी की पर्स ढोते हैं। मांझी का यह इशारा तेजस्वी की बहन मीसा भारती और उनके पति पर था।

इससे पहले मांझी ने बयान दिया था कि बेटा और दामाद दो तरह के होते हैं; एक योग्य और दूसरा अयोग्य। उन्होंने लालू यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ‘गब्बर सिंह’ (तेजस्वी के पिता) भविष्य में अगर दामाद को कहीं सेट करने की बात करें तो कहा जा सके कि उन्होंने खुद ही दामाद के मुद्दे को उठाया था।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि आयोगों और बोर्डों में सत्ताधारी नेताओं के रिश्तेदारों की नियुक्ति की जा रही है। इसी के तहत मांझी के दामाद देवेंद्र कुमार को अहम पद दिए गए, जिस पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।